सबसे पहले आपको यह समझने की जरूरत है कि आखिरकार Qr Code होता क्या है या फिर Qr Code किसे कहते हैं तो साथियों Qr Code एक ऐसा कोड होता है जिसको स्कैन किया जाता है और स्कैन करने के बाद में Qr Code के अंदर जो भी जानकारी होती है वह जानकारी आपको देखने को मिल जाती है।
और Qr Code भी अलग-अलग प्रकार के होते हैं और अलग-अलग प्रकार में अलग-अलग चीजें आ जाते हैं।जैसे कि अगर आप चाहो तो अपने पेमेंट का एक बार कोड बना सकते हो। अगर आप चाहो तो एक ऐसा Qr Code भी बना सकते हो जिस को स्कैन करने पर एक फोटो नजर आए और ऐसा Qr Code भी बना सकते हो।
जिस को स्कैन करने पर कोई इंफॉर्मेशन आपको दिखाई दे कुल मिलाकर Qr Code होता है जिसके अंदर किसी ना किसी प्रकार की जानकारी स्टोर होती है। इसकी जानकारी को इकट्ठा करने के लिए और किसी न किसी जानकारी को देखने के लिए Qr Code का इस्तेमाल किया जाता है। अब अगर आप कोई Qr Code स्कैन कर रहे हो तो वह वही काम करेगा जो qr-code के अंदर जानकारी उपलब्ध होगी।